अंतर्राज्जिय साइबर ठगी का खुलाशा होते ही पीड़ितों ने पुलिस को दिया धन्यवाद

अंतर्राज्जिय साइबर ठगी का खुलाशा होते ही पीड़ितों ने पुलिस को दिया धन्यवाद

आज कुशीनगर जनपद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय साईबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु पीड़ितों के द्वारा पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 25,000/- रु0 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
आज दिनांक 20.02.2024 को जनपद कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा अन्तर्राज्यीय साईबर ठगी गैंग का पर्दाफाश कर देश विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पीडितो के साथ हुए फर्जीवाडे के सात लाख दो हजार रूपये नगद (702000 रूपये नगद), अपराध में प्रयुक्त तीन अदद लैपटाप, अपराध में प्रयुक्त 13 अदद मोबाइल फोन, 22 अदद बन्धक पासपोर्ट, 40 अदद कुटरचित मुहरे, 25 अदद फर्जी कुटरचित आधार कार्ड, अपराध में प्रयुक्त 39 अदद फर्जी सिम कार्ड, 68 अदद पूर्ण  कुटरचित एग्रीमेन्ट लेटर केन्या राष्ट्र, 23 अदद आफर लेटर (कुटरचित), 23 अदद मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट कुटरचित मोहर व हस्ताक्षर सहित, फर्जीवाड़े में प्रयुक्त दो अदद मानीटर, एक अदद सीपीयू, एक अदद किबोर्ड, एक बण्डल फर्जीवाड़े के हिसाब किताब के रजिस्टर, 87 अदद जाब आफर लेटर केन्या देश का, 16 अदद रिज्यूम लेटर तथा अपराध  में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल बरामद करते हुए 04 शातिर अन्तर्राज्यीय साईबर ठगों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण बहुत ही अल्प समय में किया गया। इसी क्रम में पीडितों द्वारा पुलिस कार्यालय में श्रीमान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल को पुलिस के इस सराहनीय कार्य हेतु पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा 25,000/- रु0 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post