जिला अस्पताल में आयोजित हुआ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम
19 फरवरी सूचना विभाग कुशीनगर
मु0 उमर अंसारी संवाददाता.......
जिला प्रवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया की आज दिनांक 19.02.2024 को जिला चिकित्सालय, रविन्द्रनगर धूस पडरौना कुशीनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें आज से 03 दिन पूर्व तक जन्म लिए हुए बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया, तथा जिला चिकित्सालय, रविन्द्रनगर में उनकी माताओं श्रीमती रम्भा पत्नी नगीना, अंजली यादव पत्नी प्रमोद यादव, रोशन तारा पत्नी इमरान अंसारी, ममता चौहान पत्नी उपेन्द्र चौहान, शाहजहाँ पत्नी मुमताज, सुषमा गाँड़ पत्नी संजय गाँड़, रख्या खातून पत्नी नइमुद्दीन, ममता पत्नी रामनारायन, माधुरी कुशवाहा पत्नी पारसनाथ तथा इन्दू पत्नी नीरज को मिष्ठान, सॉल, बेवी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया, इत्यादि उपहार स्वरूप दिया गया तथा महिला कल्याण द्वारा संचालित योजना उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी दिया गया।
इस अवसर पर डॉ० संजय गुप्ता डिप्टी सी०एम०ओ०, डॉ० एच०एस० राय, मुख्य चिकित्साधिकारी, ओम प्रकाश यादव, कनिष्ठ सहायक, श्रीमती रीता यादव- सेंन्टर मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर, श्रीमती सुनीता पाण्डेय- केस वर्कर, श्री मुनीष कुमार श्रीमती शीला मल्टी पर्पज आदि उपस्थित रहें।
Tags
जन्मोत्सव कार्यक्रम