डीएम साहब एक नजर इधर भी मनरेगा की फर्जी हाजिरी मे विकास खण्ड पडरौना हुआ सबसे आगे जिम्मेदार मौन


डीएम साहब एक नजर इधर भी मनरेगा की फर्जी हाजिरी मे विकास खण्ड पडरौना हुआ सबसे आगे जिम्मेदार मौन
दर्जनों ग्राम पंचायत मे लगी फर्जी हाजिरी कार्रवाई के नाम पर जीरो 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पडरौना मे आएडिन मनरेगा योजना मे लग रही मजदूरों की फर्जी हाजिरी से तमाम गांव सुर्खियों मे होने के बाद भी अबतक कोई सुधार नहीं हुआ है जिम्मेदारो की मदद से इस योजना मे व्यापक पैमाने पर फर्जी हाजिरी लग रही है सूत्रों की माने तो जिम्मेदार अपने 25%कमीशन पाने के चक्कर मे इस योजना मे फर्जीवडा करने मे भरपूर सहयोग कर रहे है क्यों की दर्जनों गांव के खबर को अबतक प्रकाशन किया गया सुर्खियों मे आने के बाद भी जिम्मेदारो के पास आखिर कौन सी मज़बूरी हो सकती है जिसके कारण अबतक एक भी गांव की जांच कर कार्रवाई किया गया हो तो कही न कही इनके मिली भगत से इस योजना को भ्रस्टाचार की योजना बनाने मे जिम्मेदार भरपूरमदद कर रहे है चाहे क्षेत्र पंचायत का काम हो या ग्राम पंचायत का हर जगह ये योजना भरस्टाचार की भेट चढ़ रही है और जिम्मेदार मौन है।
.   हम बात करेंगे जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड पडरौना के ग्रामसभा पगरा की जहाँ चार जगह लेबरों की आज दिनांक-19,02,2024 को बड़े पैमाने पर मजदूरों की हाजिरी लगा कर बड़े पैमाने पर फर्जीवडा काम किया गया है जिसमे हाजिरी लगाते समय चारो साइड के नाम निम्नवत है।
1-रेगुलटर से खेल के मैदान तक बरसाती नाला खुदाई कार्य जिसपर कई दिनों से ग्राम पंचायत हो या क्षेत्र पंचायत हो कोई मजदूर काम नहीं कर रहा।
2-पगरा माइनर हेड से टेल तक नहर की सिलट सफाई कार्य जिसपर एक भी मजदूर मौके से नहीं मिले जो सरासर फर्जी हाजिरी है।
3-मुरली धर पांडेय के खेत से विजय गुप्ता के खेत तक चकरोड़ पर मिट्टी कार्य जिसपर एक भी मजदूर मौके से नहीं मिले।
4-वरिझन के बगीचे से काली माई के स्थान तक चकरोड़ पर मिट्टी कार्य जिसपर लगभग 42 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई गई है जहाँ मौजूद ग्रामीणों ने बताया की इस चकरोड़ पर लगभग एक माह पूर्व काम हुए है उसके बाद कोई काम नहीं हुआ है नहीं कोई मजदूर काम करने आया है ये सरासर फर्जी है सरकार के पैसो का बंदरबाँट है।
वही इस मामले की सुचना पूर्व मे खण्ड विकास अधिकारी को दिया गया लेकिन मामले की जांच करवा कर ठनढे बस्ते मे मामले को दबा दिया गया आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ वही बीते लगभग पांच दिन पूर्व उक्त विकास खण्ड के पंचायत जिगना का खबर प्रकाशन हुआ था जिसमे ग्राम प्रधान द्वारा जिस पक्की सडक की दोनों पटरी पर मजदूरों की फर्जी हाजिरी भारी संख्या मे लगाई गई थी आज भी ग्राम पंचायत जिगना मे usi प्रकार फर्जी हाजिरी मात्र 7 मजदूरों का फोटो दिखा कर लगाई जारही है अब देखना होगा की इस मामले मे जिले व विकास खण्ड के जिम्मेदार अधिकारी फर्जी हाजिरी पर क्या कार्रवाई करते है।

इस मामले मे कैसे जांच करवाते है खण्ड विकास अधिकारी

इस मामले की खबर के माध्यम से सुचना मिलने पर खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार आग्रहरी द्वारा मामले की जांच करवा कर मामले मे ज्यादातर लीपा पोती किया गया है अबतक कइयों गांव की खबर के माध्यम से सुचना दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया फर्जी काम करने वालों का भरपूर सहयोग किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post