सदर विधायक की पहल लाई रंग पड़रौना में लगेगी उर्वरकों की रैंक

सदर विधायक की पहल लाई रंग पड़रौना में  लगेगी उर्वरकों की रैंक

-क्षेत्र के गरीब मजदूरों को मिलेंगे रोजगार के अवसर 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
कुशीनगर....जनपद के उर्वरक की रैंक पहले देवरिया लगती थी जिस वजह से कुशीनगर के खाद विक्रेताओ के वहा उर्वरक खाद मिलने में देरी लगती थी  वही  किसानों से लेकर दुकानदारो को भी दिक्कतो का सामना करना पड़ता था। 
किसानों के समस्याओं को देखते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विधान सभा में उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन की नियमावली 
प्रविधानो के अंतर्गत  प्रश्न किया  था। जिसके तहत पड़रौना शहर में रेलवे स्टेशन पर रैक प्वाइंट सुविधा होने के बावजूद रसायनिक खाद का रैक प्वाइंट देवरिया में लगता है। पड़रौना से देवरिया की दूरी 54 किलोमीटर है। रैंक प्वाइंट देवरिया होने से  लाखो किसानों को अतिरिक्त धनराशि व्यय करने के साथ - साथ  असुविधा का सामना करना पड़ता है।  विधायक मनीष जायसवाल के इस प्रश्न पर  कृषि मंत्रालय ने  संज्ञान में लेते हुए पड़रौना रेलवे स्टेशन पर रैक लगाने की अनुमति दे दी है। जिससे  क्षेत्र के मजदूरों को जहा रोजगार का अवसर मिलेगा तो वही किसानों को अतिरिक्त धनराशि   नहीं देना पड़ेगा l वही  किसानों को समय पर उर्वरक मिल सकेगा। इस संबंध में सदर विधायक ने कहा कि मैं कृषि मंत्री व माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने किसानों के समस्याओं को देखते हुए हमारे पहल पर पड़रौना में रैक लगाने का निर्णय लिया जिससे किसानों को अतिरिक्त व्यय से निजात मिलेगी तो वही क्षेत्र के लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post