जन चौपाल लगाकर एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
शिवाकांत पांडेय
संवाददाता कुशीनगर जिला..…
कुशीनगर- कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की जन समस्या सुनने के लिए एसडीएम योगेश्वर सिंह ने एक अनोखी पहल शुरू की है। वे क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जाकर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और उसका निराकरण कर रहे हैं। वहीं दूसरे विभागों से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को निराकरण के लिए दिशा निर्देश दे रहे हैं
जन चौपाल कार्यक्रम के तहत एसडीएम ने ग्राम सपहा में जन चौपाल लगाया जिसमे अधिकारी धरातल पर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन व समस्याओं के संबंध में लोगों से सीधे बात कर रहे हैं। पेयजल, भूमिहीन कृषक न्याय योजना, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, सिंचाई सुविधा सहित ग्रामीणों जन चर्चा करते हुए ग्रामीणों से गांव के विकास के संबंध में एवं किसी प्रकार की किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानियां हो उसके लिए जन चौपाल में सभी अधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों द्वारा बताए गए समस्याओं का जन चर्चा कर संबंधित विभागों से त्वरित निराकरण कराया जा रहा है मौके पर तहसीलदार गोपाल कृष्ण तिवारी समेत संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहें
Tags
जन चौपाल एसडीएम