हर्षोल्लास के साथ मदरसा फैजुल उलूम में मनाया गया गणतंत्र दिवस


हर्षोल्लास के साथ मदरसा फैजुल उलूम में मनाया गया गणतंत्र दिवस 

मदरसा प्रिंसिपल ने फहराया बड़े गर्व के साथ तिरंगा को दी सलामी

मु0 उमर अंसारी संवाददाता कुशीनगर.....
भारत देश में गणतंत्र दिवस के बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है इस दिन हर सरकारी कार्यालय प्राइवेट कार्यालय से लगायत स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस बड़े धूम धाम से मनाया जाता है जबकि इसमें मदरसा के लोग भी पीछे नहीं है हम बात करेंगे कुशीनगर जिले के विधानसभा पडरौना क्षेत्र के मदरसा फैजुल उलूम की जहां 75वा गणतंत्र दिवस जमालपुर, पडरौना, में बहुत ही सुंदर और नायब तरीके से मनाया गया। ये पहला मौका नहीं था इस तरह की खूबसूरत देशभक्ति के गीत और भाषण प्रस्तुत करने वाले बच्चों को हमेशा मदरसा समिति की तरफ से प्रशस्ति पत्र, मेडल और शील्ड देकर नवाजा जाता है। 
जबकी इस बार खराब मौसम और शीतलहर के बावजूद छात्र और छात्राओं का उत्साह देखने लायक था। 75 वा गणतंत्र दिवस आज 26 जनवरी 2024 को बहुत ही धूमधाम से मनाया जिसमें सर्वप्रथम मदरसा मैनेजर जनाब कलामुद्दीन ने ध्वजारोहण के साथ राष्ट्र गान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
 वहीं मदरसा प्रिंसिपल जनाब रहमतुल्लाह ने मौजूद  छात्र और छात्राओ को भारत वर्ष में 26 जनवरी की अहमियत के बारे में बताया। अपने भाषण में उन्होंने कहा की इस दिन तमाम प्रांतों, जनपदों, और हर नगर शहर में तिरंगा फहराया जाता है। इस दिन हमारे देश का कानून और सविधान लागू हुआ था।  बाबा साहब अम्बेडकर समेत तमाम महान बुधजीवो ने इस देश का सविधान सबके लिए लागू करवाने में अहम जिम्मेदारी निभाई। बच्चो ने बहुत ही नायब गीत जैसे की तेरी मिट्टी में मिल जावा, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा, आदि प्रस्तुत किया।
      मंच संचालन मौलाना अतहर (सहायक अध्यापक) ने किया और आयोजन समिति में मुख्य भूमिका नुरुल्लाह (सहायक अध्यापक), अरशद (सहायक अध्यापक) ने निभाई। इस मौके पर ऐनुद्दीन, ऐनुलहक, कलामुदीन, जमील  अहमद उर्फ़ पप्पू ,  मुख्तार गनी, शकील अहमद, काजी सलीम, और अन्य सभी अध्यापक और स्टाफ का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post