समस्या का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता - योगेश्वर सिंह

एसडीएम ने संभाला चार्ज कर्मचारियों के साथ की बैठक

 समस्या का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता - योगेश्वर सिंह


 शिवाकांत पाण्डेय संवाददाता कुशीनगर

 कुशीनगर - नवागंतुक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने कप्तानगंज तहसील में सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की दिल्ली के मूलनिवासी योगेश्वर सिंह को राजस्व विभाग तथा प्रशासन में कार्य करने का अनुभव है जनपद के कसया तहसील से स्थानांतरण के बाद कप्तानगंज तहसील के उपजिलाधिकारी बने  हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करें ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सकें। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया की विकास परक योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके पास आने वाले लोगों के कार्य प्राथमिकता के तौर पर करें ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो एसडीएम ने कहा जनहित में सदैव तत्पर हूं फरियादी बेहिचक तहसील आके अपनी समस्या कह सकते है गुणवक्ता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा  मौके पर उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रभाकर सिंह, तहसीलदार गोपाल कृष्ण तिवारी,पूर्ति निरीक्षक वैघनाथ गुप्ता,लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहें

Post a Comment

Previous Post Next Post