सीसीटीवी कैमरा में सहयोग करने वाले को थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

सीसीटीवी कैमरा में सहयोग करने वाले को थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन त्रिनेत्र” के अन्तर्गत जनसहयोग से जनपद के थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे आच्छादित करना है जिससे अपराध व अपराधियों के नियंत्रण व कानून व्यवस्था सुदृढ रखने मे मदद मिल सके। इसी क्रम में थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 26.01.2024 को व्यस्ततम व महत्वपूर्ण मार्ग भेलया से थाना पटहेरवा मुख्य मार्ग पर उच्च गुणवत्ता के 04 सीसीटीवी  कैमरे लगवाये गए।
     इस सहयोग के लिए थाना प्रभारी तुर्कपट्टी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु आभार प्रकट करते हुए माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया। 

सोशल मीडिया सेल
 जनपद कुशीनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post