मुख्यातिथि राज्य मंत्री द्वारा पुलिस लाइन में किया गया ध्वाजारोहण
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री – खाद्य एवं रशद नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर किया गया ध्वाजारोहण
आज दिनांक 26.01.2024 को 75 वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री – खाद्य एवं रशद नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार श्री सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा श्रीमान् जिलाधिकारी कुशीनगर श्री उमेश मिश्रा, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल एवं अन्य जनपतिनिधियों की उपस्थिति में पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण करते हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर समस्त विधायकगण, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर
Tags
ध्वजारोहण कार्यक्रम