हाइकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण पर कार्रवाई

हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण पर कार्रवाई 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
जनपद कुशीनगर में आज माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर n h 28 b के किनारे बसे लोगो पर अतिक्रमण पर कार्रवाई किया गया है वही जानकारी के अनुसार हेमंत चौरसिया नामक व्यक्ति द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में एक रिट दाखिल किया गया था जिसमे मात्र तीन घरों को ही शिकायतकर्ता द्वारा द्वेष में nh 28 b के किनारे बसे लोगो का झोपड़ी हटवाने का आदेश दिया गया था जिसपर आज pwd सहायक अभियंता सांभवी तिवारी के अध्यक्षता में कार्रवाई किया गया है ।
      बतादूं की मामला जनपद कुशीनगर के तहसील पडरौना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर का है जहां रोड़ के किनारे लोग तमाम तरह के अतिक्रमण किए हुए  है जिसमे दो लोगो के बीच आपसी विवाद के कारण आज इस ठंड के मौसम में कई गरीबों के आशियाने पर बाबा का बुलडोजर चलवा दिया गया pwd सहायक अभियंता ने कहा की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश मिलने पर की जारही है वही माननीय हाईकोर्ट के आदेश मिलते ही मौके पर pwd सहायक अभियंता,सहित राजस्व विभाग के कानूनगो लेखपाल ब थाना कुबेरस्थान की टीम के मौजूदगी में अतिक्रमण पर कार्रवाई किया गया है वहीं ग्रामीणों का कहना है की गाटा संख्या 504 क,को खाली कराने का जब माननीय हाईकोर्ट के आदेश मिले है तो केवल मात्र तीन से चार गरीबों का झोपड़ी उजाड़ा गया है कार्रवाई सभी लोगो पर होनी चाहिए वही इस मामले में मौके पर आए नायब तहसीलदार पडरौना ने कहा की समय के अभाव में सभी लोगो पर कार्रवाई नहीं हुआ आगे कार्रवाई की जाएगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post