नम आंखों से दी गई भाजपा नेता स्व0 चंद्रभान कुशवाहा को श्रद्धांजलि

तीसरे पुण्यतिथि पर याद किए गए किसान नेता स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा 

वक्ताओं ने स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा को श्रद्धांजलि देकर उनके राजनीतिक संघर्षों को किया याद 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
मो0 9452316837
पडरौना,कुशीनगर। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महाभारत इकाई के तरफ से मंगलवार को नगर के बेलवा चुंगी स्थित एक स्थान पर कुशवाहा समाज को तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें किसान नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा की पहली श्रद्धांजलि सभा और उनकी पुण्यतिथि मनाई गई । कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने कहा अपने संघर्षों के बदौलत एक अलग पहचान बना कर पीड़ित लोगों की मदद कर पूरी राजनीति सफर का जीवन काटने वाले चंद्रभान कुशवाहा की कमी पूरा नहीं की जा सकती है। उन्होने कहा हमेशा बड़े भाई की तरह हमें सहयोग करने वाले आज हम लोगों के बीच स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा की नहीं रहने की कमी खलती रहेगी। वे अपने आप में संघर्षशील नेता थे जिन्होंने अपने समाज के लोगों के लिए हमेशा दुख सुख में खड़े रहते थे। रामकोला के पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि पीड़ित दुखियों के सहयोग के लिए हमेशा चंद्रभान कुशवाहा तैयार रहते थे,वैसे नेता थे कि उनके पास कोई भी समस्या लेकर जाए तो वे हमेशा सहयोग की भावना से लगकर उसका सहयोग करते थे। आज उनकी कमियों को शायद ही पूरा किया जा सकता है।कहां की चंद्रभान कुशवाहा के नाम से नगरपालिका परिषद के तरफ से बेलवा चुंगी से जाने वाले मार्ग को चंद्रभान कुशवाहा मार्ग सड़क का नामांकन करा दिया गया है,बहुत जल्द ही उनके स्मृति में प्रवेश द्वार गेट बनाया जाएगा और उनकी प्रतिमा भी लगवाई जाएगी। अध्यक्षता कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष राम प्रताप कुशवाहा की की संचालन,कुशवाहा महासभा के प्रवक्ता केदारनाथ कुशवाहा ने किया। इस दौरान सभासद अरुण चंद्रभान कुशवाहा,पूर्व ब्लाक प्रमुख ,विक्रमा यादव,फुलबदन कुशवाहा, डा० सुनील मौर्य,रमाशंकर कुशवाहा, पूर्व पी.आर.ओ रामेश्वर कुशवाहा, रामआधार कुशवाहा डा० शम्भू कुशवाहा, कमल प्रसाद कुशवाहा, संजीव कमार मिश्र, डा० मनोज कुशवाहा,श्रीनरायण सिंह कुशवाहा, दिनेश चौधरी, मोतीलाल वर्मा, तारा सिंह कुशवाहा, अरुण चन्द्रभान कुशवाहा,अमित कुशवाहा, पारसनाथ कुशवाहा रामप्रताप मौर्य विनोद कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव मिश्रा,जनार्दन कुशवाहा,हंसराज कुशवाहा भुवनेश्वर त्रिपाठी आनन्द मिश्र रामजी कुशवाहा उदयप्रताप कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष लालबहादुर कुशवाहा शैलेश कुशवाहा कृष्णमुरारी कुशवाहा बलदेव कुशवाहा कैलाश कुशवाहा डा०हरिहर कुशवाहा लालमन कुशवाहा,कवि शम्भु सजल ,आकाश महेशपुरी ओमप्रकाश कुशवाहा गुनई कुशवाहा अरविंद कुशवाहा शिवकुमार कुशवाहा चन्द्रिका कुशवाहा रविन्द्र कुशवाहा प्रधान शैलैश कुशवाहा,डा० रामनगीना कुशवाहा जयप्रकाश कुशवाहा भगवंत कुशवाहा दीनबन्धु कुशवाहा बसंती देवी राजमती देवी हलहन्ती देवी राबड़ी देवीसुनील कुशवाहा पुर्व जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post