राष्ट्रीय मतदातादिवस के अवसर पर रैली सहित समस्त कार्यालयों में दिलाई जाएगी शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रैली सहित समस्त कार्यालयों में दिलाई जाएगी शपथ

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
कुशीनगर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया की  प्रत्येक वर्ष की 25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक- 25 जनवरी, 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जायेग।
   उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु 'वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम' 'Nothing like voting, I vote for sure' के विषय पर विभिन्न गतिविधियां यथा निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त जनपद के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने एवं आयोजित कार्यकमों में अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलायी जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post