जनपद में चाक चौबंद को लेकर समस्त पुलिस व क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गस्त

जनपद में चाक चौबंद को लेकर पुलिस और क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गस्त 

मु0 उमर अंसारी संवादाता.....
दिनांक 22.01.2024 को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी/ थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल के साथ किया जा रहा पैदल गश्त-
संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की जा रही सघन चेकिंग
पैदल गस्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर कराया जा रहा सुरक्षा का एहसास

दिनांक 22.01.2024 को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 21.01.2024 को जनपद में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका/महिला सुरक्षा हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सायं पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

सोशल मीडिया सेल
 जनपद कुशीनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post