जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर अवैध कब्जा समाप्त करने का निर्देश
उप जिलाधिकारी पडरौना के जाने के बाद हुआ धरना समाप्त
मु0 उमर अंसारी
संवाददाता कुशीनगर
कुशीनगर जिले के तहसील पडरौना के दिनेश दास चेला रामशरण दास साकेत बिहारी मंदिर, रामकोला रोड, तहसील पडरौना, जनपद कुशीनगर की संपत्ति पर सुरेश शर्मा पुत्र रामजी शर्मा, निवासी वार्ड संख्या 18, नगर पालिका परिषद पडरौना, कुशीनगर द्वारा किराए के रूप में मिष्ठान भंडार संचालित किया जा रहा था। इस प्रकरण में अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किए जाने के कारण संपत्ति स्वामी द्वारा उसका विरोध दर्ज कराते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। मामले के परिप्रेक्ष्य में रेंट कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत वाद दर्ज हुआ, जिसकी सुनवाई जिलाधिकारी कुशीनगर के न्यायालय में की गई।
दिनांक 8 सितंबर 2025 को माननीय जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा अपना निर्णय पारित करते हुए सुरेश शर्मा के कब्जे को अवैध घोषित किया गया तथा एक माह की अवधि के भीतर दुकान खाली करने का स्पष्ट आदेश दिया गया।
. निर्णय के उपरांत उप जिलाधिकारी सदर पडरौना ऋषभ पुंडीर द्वारा स्थल पर पहुँचकर दोनों पक्षों को न्यायालय के आदेश से अवगत कराया गया। परिणामस्वरूप धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हुआ।
Tags
धरना समाप्त