कल तहसील कसया में राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के मामले की होगी सुनवाई
मा0 सदस्य द्वारा कसया तहसील सभागार में की जाएगी जनसुनवाई
मु0 उमर अंसारी
संवाददाता कुशीनगर
माननीय सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी का कल दिनांक 25.06.2025 को जनपद में भ्रमण / निरीक्षण / महिला जनसुनवाई एवं सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा बालिका / महिला गृह व आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से महिला जन सुनवाई कार्यक्रम *कसया के तहसील सभागार* में आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रशासनिक अधिकारी,एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा / महिला जनसुनवाई / निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जनसुनवाई पश्चात सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा बालिका/महिला गृह व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया जाएगा।
Tags
कल होगी सुनवाई