इसरो के वैज्ञानिकों सह विद्यार्थियों ने कुशीनगर से किया रॉकेट लॉन्चिंग का सफल प्रक्षेपण

इसरो के वैज्ञानिकों सह विद्यार्थियों ने कुशीनगर से किया रॉकेट लॉन्चिंग का सफल प्रक्षेपण

सेवरही के रकबा जंगली पट्टी में एपी तटबंध के निकट दो दिवसीय रॉकेट प्रक्षेपण का शुभारंभ

उमर अंसारी 
संवाददाता कुशीनगर
Mob-9452316837
कुशीनगर जिले के स्थानीय विकासखंड के ग्राम रकबा जंगली पट्टी में इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा प्रशासनिक टीम की उपस्थिति में रॉकेट लॉन्च का आयोजन किया गया। इसरो इन स्पेस और एनएसआईएल के दिशा-निर्देशों पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र अपने द्वारा डिज़ाइन किए गए कैन साइज के उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया।
डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के अंतर्गत कार्यरत तीनों विंग इसरो, इन स्पेस और एनएसआईएल के दिशानिर्देश पर तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के रकबा जंगलीपट्टी में एपी तट बन्ध के समीप दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें कैन साइज के सैटेलाइट लांच किए गए, जो विद्यार्थियों द्वारा ही डिजाइन तथा बनाए गए हैं। स्पेस जागरूकता के साथ-साथ इसमें विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाना इस प्रतियोगिता का असल उद्देश्य है। क्षेत्र में पहली बार ऐसे आयोजन को लेकर ग्रामीणों सहित युवाओं में अति उत्साह देखने को मिला।
 शनिवार को विकास खण्ड सेवरही के रकबा दुलमा पट्टी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा रॉकेट लॉन्चिंग कार्यक्रम के बावत इसरो के वैज्ञानिक
अभिषेक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अवगत कराया कि  "इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री/कैनसैट इंडिया छात्र प्रतियोगिता 2024-25" का आयोजन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस), इसरो और अन्य संघों के सहयोग से छात्र समुदाय के बीच अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुझान पैदा करने के लिए किया जा रहा है। इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री/कैनसैट इंडिया स्टूडेंट कॉम्पिटिशन 2024-25 में भारत भर के विभिन्न कॉलेजों/विश्वविद्यालयों के छात्रों द्वारा लॉन्च साइट से 1000 मीटर की ऊँचाई पर मॉडल रॉकेट और कैन आकार के उपग्रह का डिज़ाइन, विकास और प्रक्षेपण शामिल है। उन्होंने बताया कि इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री, कैनसैट इंडिया छात्र प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस), इसरो और अन्य संघों के सहयोग से किया जा रहा है। विभिन्न लॉन्चर विकल्पों के सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद, हमने इन कैनसैट के प्रक्षेपण के लिए थ्रस्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया है। भारतीय प्रक्षेपण एजेंसी की क्षमताओं का आकलन करने के लिए, तुमकुही में निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शनों की योजना बनाई गई है।
डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के अंतर्गत कार्यरत तीनों विंग इसरो / इन स्पेस/ एन एस आई एल के दिशानिर्देशों में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें कैन साइज के सैटेलाइट लॉच किए गए, जो विद्यार्थियों के द्वारा ही डिजाइन किए गए तथा बनाए गए है। स्पेस जागरूकता के दृष्टिगत एवं उसमें बच्चों का रुझान बढ़ाने हेतु यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने बताया कि रॉकेट लांचिंग के दौरान  लगभग 1 किलोमीटर तक ऊपर जाएगा। जिसमें एक छोटा सैटेलाइट बाहर आएगा। पांच मीटर नीचे आने पर उसका पैराशूट एक्टिव हो जाएगा और लगभग 400 मीटर नीचे आने पर धीरे-धीरे धरती के सतह पर आएगा। रॉकेट टोटल 15 किग्रा. का होगा और उसमें 2.26 किग्रा. का ईंधन लगा हुआ है। लॉन्चिंग के समय 2.6 सेकण्ड के लिए ईंधन जलेगा और रॉकेट सैटेलाइट को ऊपर लेकर जाएगा। वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने बताया कि रॉकेट लॉन्चिंग मुख्यतः समुद्र के किनारे किया जाता है। इस जगह का चुनाव नदी का किनारा होने तथा काफी दूर तक आबादी नहीं होने को लेकर इसरो की टीम द्वारा 12 फरवरी 2025 को चयन स्थल किया गया था। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के युवाओं में स्पेस टेक्नोलॉजी में रुचि पैदा करना है। जिससे क्षेत्र के प्रतिभाओं को इससे जोड़ अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर प्रदान किया जा सके। इस दौरान शाम 5:11 पर रॉकेट लॉन्चिंग का सफल प्रक्षेपण किया गया जो लगभग 1.12 किलोमीटर आकाश में जाने के उपरांत पुनः धरती पर लौटने की प्रक्रिया में रॉकेट का पैराशूट एक्टिव हुआ तथा प्रक्षेपण स्थल से कुछ दूरी पर है खेत में जा कर उतरा। रॉकेट लॉन्चिंग के सफल प्रक्षेपण पर भारत मां के जयकारे और जोरदार तालिया के विवरण के बीच इसरो के वैज्ञानिकों को लोगों ने बधाइयां दी। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने इस आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरिक्ष के क्षेत्र में युवाओं को जोड़ने की मंशा में महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा। जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह पूरी टीम को बधाई देते हुए आगामी अक्टूबर नवंबर माह में होने वाले रॉकेट लॉन्चिंग प्रतियोगिता हेतु शुभकामना व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला साइंस क्लब की तरफ से एक एमओयू भी साइन किया गया है । इस प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद के तथा प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगे जिला प्रशासन इस पूर्ण प्रतियोगिता के लिए पूर्ण मनोयोग से तत्पर रहा है अग्निशमन एंबुलेंस आदि अन्य व्यवस्थाएं सभी सुनिश्चित की गई हैं । आगे आने वाले पीढ़ियों के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण रहेगा। वर्तमान पीढ़ियों के लिए यह एक बहुत बड़ा संदेश है जो लोग स्पेस के क्षेत्र में अपना करियर देखते हैं जब वह यहां अपनी आंखों से यह लॉन्चिंग कार्यक्रम देखते है, तो उन्हें अपने जीवन में इस क्षेत्र में करियर बनाने हेतु मोटिवेशन  मिलता है, सीखने को मिलता है।
वही निदेशक डॉ विनोद कुमार ने क्षेत्रीय सांसद व जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
 रॉकेट लॉन्चिंग कार्यक्रम दौरान मुख्य रूप से एडीएम कुशीनगर वैभव मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपजिलाधिकारी तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर,  सीओ राकेश प्रताप सिंह, इसरो इन स्पेस के निदेशक डॉ विनोद कुमार, इसरो वैज्ञानिक अभिषेक सिंह, के0के0 त्रिपाठी, विजया श्री, आनन्द मधुकर, बृजेश सोनी, युधिष्ठिर, फ्रस्टेक इंडिया लिमिटेड के टेक्नीशियन अमन अग्रवाल, सुभद्र गुप्ता, भाजपा नेता विजय राय जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, ईओ सेवरही उत्तम वर्मा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post