जम्बू में आतंकवादी हमले के विरोध में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

जम्बू में आतंकवादी हमले के विरोध में भाजपा का विरोध प्रदर्शन 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला 

मु0 उमर अंसारी 
संवाददाता कुशीनगर
जम्बू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में आज जनपद कुशीनगर के जिला मुख्यालय रवींद्र नगर घुस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद ने जमकर नारे भी लगाए ।
        बतादूं कि बीते दिनों जम्बू कश्मीर के अंदर पाकिस्तान के आतंकवादियों के द्वारा भारत के कई लोगों को आतंकवादी हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था जिसके विरोध में आज जिला मुख्यालय रवींद्र नगर घुस पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता नीरज शिंह उर्फ बिट्टू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ़ का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए वही मीडिया के सवालों के जवाब में भाजपा
नेता नीरज शिंह बिट्टू ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों के द्वारा जिस घटना को अंजाम दिया गया है हम उसकी कड़ी निन्दा करते है और मांग करते है कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से हम लोग मांग करते है कि देश के नौजवानों को एक बार मौका दें ताकी उसके घर में घुस कर उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाय साथ ही जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह घुस ने कहा कि जो पाकिस्तान के आतंकवादियों ने भारत के जम्बू कश्मीर के अंदर घुस कर हिंदुओं के नाम पूछ कर उनको मौत के घाट उतरा है हम लोग उसकी कड़ी निन्दा करते है साथ ही भारत के प्रधानमंत्री को हम लोग चाहते है कि उसके साथ भी वैसा ही बर्ताव किया जाय ताकि उसके बाद इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले पाकिस्तानियों की रूह कांप जाए कार्यक्रम के दौरान नीतीश शिंह शुभम,सूरज शिंह, सुमित चौबे,संजीव शर्मा, अमन मिश्रा,उपेंद्र गुप्ता, राजू शिंह,सचिन शिंह,अर्पित रॉय आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post