सीएमओ साहब खिरकिया के आर्यन हॉस्पिटल पर कबतक होगी कार्रवाई

सीएमओ साहब खिरकिया के आर्यन हॉस्पिटल पर कबतक होगी कार्रवाई 

लोगो में आशा अवैध अस्पताल पर सीएमओ डिप्टी सीएमओ करेंगे कार्रवाई 

लिखित शिकायत के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं किया स्वास्थ्य महकमा

कुशीनगर जिले अवैध अस्पतालों पर काफी घटना होने के बाद भी आज तक विभाग के तरफ से अवैध अस्पतालों पर कोई नकेल नहीं कसा गया जब अखबार के सुर्खियों में मामले प्रकाशित होते है तो विभाग के लोगो के द्वारा केवल खाना पूर्ति कर अस्पताल संचालकों को छोड़ दिया जाता है वर्षों से जिला अस्पताल व सरकारी अस्पताल पर दलालों का जमावड़ा और मरीजों को भटका कर दूसरे अस्पताल में कमीशन खोरी के चक्कर में मरीजों के साथ घटनाओं का भी अखबार और टीवी चैनलों के माध्यम से प्रकाशित होता रहा है जिसकी जानकारी विभाग को आज भी है लेकिन उसके बाद भी जिला अस्पताल या सरकारी अस्पतालों से उन दलालों को चिन्हित नहीं किया गया जो प्रशासन की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है आज काफी दिनों से विभागीय मेहरबानी से अवैध अस्पताल जनपद में फल फूल रहे है लेकिन उनपर भी विभागीय कार्रवाई न होना अपने आप में एक सवाल है हम बात करेंगे जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान क्षेत्र की जहां बीते दो दिन पूर्व एक शिकायतकर्ता द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी,के नाम लिखित खिरकिया के आर्यन हॉस्पिटल पर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी जिसमें आज दो दिन बीतने के बाद भी विभागीय कोई कार्रवाई नहीं किया गया शिकायतकर्ता राजन यादव का आरोप था कि मेरी पत्नी को अस्पताल वालों के द्वारा स्पायरी दवा खिलाया गया साथ ही अस्पताल में केवल डॉक्टर का नाम देकर रजिस्ट्रेशन करवा कर खाना पूर्ति कर लिया गया जबकि डॉक्टर के जगह बिना ट्रेंड लोग ही अस्पताल को संचालित करते व अपने आप को डॉक्टर की उपाधि देते है वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक दिन पूर्व बांसी मेले में बिना बोर्ड बैनर के डॉक्टर सोहन गुप्ता नामक द्वारा अवैध तरीके से अस्पताल संचालित है उक्त अस्पताल में जनपद के डिप्टी सीएमओ गए हुए थे लोगो में आशा था कि आज अवैध अस्पताल पर कार्रवाई जरूर होगी लेकिन बिना किसी कार्रवाई के डिप्टी सीएमओ भी लौट गए इससे साफ जाहिर होता है कि विभागीय मेहरबानी से ही जनपद में अवैध अस्पताल फल फूल रहे है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post