जेल का निर्माण करवा रहे लोगो द्वारा मिट्टी भर नाला को किया बंद मुश्किल में पड़े पांच गांव के लोग
तहसीलदार महोदया को लिखित पत्र देकर पुनः खुलवाने का किए मांग
मु0 उमर अंसारी संवाददाता..
कुशीनगर जिले के तहसील पड़रौना क्षेत्र में हो रहे जेल के निर्माण के दौरान चार गांवों के निकास नाला को बंद करने के वजह से ग्रामीणों का सर दर्द शुरू हो गया है गांव में भारी जल जमाव बढ़ने की आशंका हो गई है वही इस मामले में आज चार गांवों के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर जेल निर्माण करवा रहे लोगो से जल्द बंद नाला खुलवाने की मांग की है ।
बता दूं कि मामला तहसील क्षेत्र पड़रौना के गांव सहूवा डीह का है जहां जिला जेल का निर्माण कार्य प्रगति पर है लेकिन गांव के निकास नाला को जेल निर्माण करवा रहे लोगो के द्वारा बंद कर दिया गया है जिससे नाराज ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने इस मामले में तहसील पड़रौना के तहसीलदार को लिखित पत्र देकर नाला को खुलवाने की मांग करते हुए कहा कि नाला से चार गांवों के पानी का निकासी होता है जेल निर्माण करवा रहे लोगो के द्वारा इसे बिना जानकारी लिए बंद कर दिया गया है इसे तत्काल खुलवाया जाय नहीं तो आने वाले समय में कई गांव की पानी की निकासी इसी नाला से है गांव डूबने के कगार पर होगा वहीं ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान दूधनाथ वर्मा,वर्तमान प्रधान भोला यादव,साबिर अली ग्राम प्रधान,रजत शिंह,राहुल,अनामिका,आदि तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे ।
Tags
ज्ञापन