फलहारी बाबा हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
बीते 48 घंटा पूर्व कुशीनगर जिले के थाना बरवा पट्टी क्षेत्र के एक साधु फलहारी बाबा हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपना बयान जारी करते हुए घटना का सफल अनावरण करवाने वाली टीम को इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की किए है ।
कुशीनगर जनपद के थाना बरवापट्टी क्षेत्र के रामजानकी मंदिर के पुजारी फलहारी बाबा (65) की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल अवैध चाकू और वारदात के वक्त पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। 13 जनवरी को फलहारी बाबा का शव मंदिर परिसर में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कराई। थाना बरवापट्टी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो विशेष टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने घटना की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की।
पूछताछ में हुआ खुलासा
गिरफ्तार आरोपी राजकरन महतो ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा नंदलाल बचपन में रामजानकी मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करता था। लेकिन करीब चार साल पहले फलहारी बाबा ने किसी विवाद में उसे मारपीट कर मंदिर से निकाल दिया। इस घटना के बाद नंदलाल ने आहत होकर नारायणी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। इसी बात का बदला लेने के लिए राजकरन ने अपने साथी मनोज शर्मा के साथ मिलकर फलहारी बाबा की हत्या कर दी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में
थाना प्रभारी राजेश कुमार और स्वाट प्रभारी आलोक यादव के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को ₹25,000 के इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की है।
Tags
हत्या का खुलासा