भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के 100 जयंती पर अटल प्रदर्शनी और सुशासन संगोष्ठी आयोजित


भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के 100 जयंती पर अटल प्रदर्शनी और सुशासन संगोष्ठी आयोजित

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर....
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा ने पूरे जिले में बूथ  से लेकर जिला स्तर पर सुशासन यात्रा, अटल प्रदर्शनी और सुशासन संगोष्ठी आयोजित किया जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे श्रद्धा पूर्वक अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं उपलब्धियां गिनाते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    सुशासन दिवस पर रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में अटल प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद विजय कुमार दूबे ने फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व अन्य पदाधिकारीयों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि आज हम भारत के सांस्कृतिक - राजनीतिक आकाश में ध्रुव तारे की तरह दैदीप्यमान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती मना रहे हैं, यह अवसर उनके अद्वितीय व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करने का है। कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र की गरिमा तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव अटल रहा है। उनकी हर पहल, चाहे वह परमाणु परीक्षण हो, कारगिल में साहसिक नेतृत्व हो, या शांति स्थापित करने के लिए लाहौर बस यात्रा का ऐतिहासिक कदम हमेशा राष्ट्रहित में अडिग और अटल रही।अपनी वाकपटुता, राजनीतिक कौशल और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए जाने जाने वाले वाजपेयी जी की विरासत लाखों भारतीयों को प्रेरित करती है। यह दिन न केवल उनके योगदान का सम्मान करता है बल्कि अखंडता, एकता और प्रगति के उनके मूल्यों की याद भी दिलाता है।
   जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि आज पूरा देश अपने भारत रत्न अटल जी को उस आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है, जिन्होंने अपनी सौम्यता, सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाई। पूरा देश उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ है। उनकी राजनीति के प्रति कृतार्थ है।
    इस अवसर पर सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड और तमकुही राज विधायक डॉ असीम राय, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, भीखम प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह,सत्यम शुक्ल, मनीष विश्वकर्मा, रामाज्ञा चौहान, प्रमोद राय सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post