पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर....
पडरौना,कुशीनगर ।पडरौना के राज दरबार में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री स्वर्गीय श्री सी.पी.एन. सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि, एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय श्री सी.पी.एन. सिंह जी के योगदान और व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट श्री आर.के. सिंह ने कहा, "स्वर्गीय सी.पी.एन. सिंह जी एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने 1969 से 1989 तक सांसद रहते हुए अपने क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने क्षेत्रीय विकास को मजबूती प्रदान की।"
पडरौना सदर विधायक श्री मनीष जायसवाल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "स्वर्गीय सी.पी.एन. सिंह जी की दूरदृष्टि और जनता के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने पूर्वांचल के विकास के लिए जो प्रयास किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।"
सभा में शामिल लोगों ने भी अपनी भावनाओं को साझा करते हुए स्वर्गीय सीपीएन सिंह जी के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोका विधायक विनय गोड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव कुमारी देवी, पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, विशनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, मोतीचक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह, राजकुमार सिंह, नरेंद्र तिवारी, ममता मणि त्रिपाठी, अरविन्द सिंह, अशोक मालवीय, गुड्डू मल्ल, संतोष श्रीवास्तव, प्रिंस प्रताप सिंह, राधेश्याम पासवान, अतुल मिश्र, पियूष सिंह, चंदन जायसवाल, प्रदीप मोदनवाल सहित अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
Tags
श्रद्धांजलि सभा