मुस्लिम व्यक्ति ने रखा छठ पूजा का व्रत, डाल लेकर पहुंचे छठ घाट
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
कसया। कुशीनगर में छठ पूजा के दिन सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर देखने को मिली। कसया तहसील अंतर्गत ग्रामसभा मैनपुर के टोला कुकुरपट्टी निवासी एक मुस्लिम व्यक्ति ने आस्था का पर्व छठ का व्रत रखा और पूरे विधि विधान से फलों और ठेकुआ समेत पूजन सामग्री से भरी बांस की बनी टोकरी सर पर रखकर छठ घाट पहुंचे और पूजन अर्चना किया।
मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 60 वर्षीय महमूद अंसारी निवासी ग्रामसभा मैनपुर टोला कुकुरपट्टी ने आस्था के महापर्व छठ पर व्रत रखा और अन्य लोगों की तरह घर में पूजा के लिए बने सामग्री को बांस की बनी टोकरी में रखकर संध्या को सूर्य अर्घ्य देने के लिए शिवपट्टी छठ घाट पहुंचे। लोगो ने उनकी आस्था और विश्वास को देखते हुए अपने साथ छठ घाट पर पूजा विधि बताते हुए पूजा संपन्न करने में मदद किए। बताया जा रहा है कि राजमिस्त्री का काम करने वाला ग्रामसभा मैनपुर टोला कुकुरपट्टी निवासी महमूद विधि-विधान से छठ पर्व मनाता हैं। नहाय-खाय से लेकर खरना तक और अर्घ्य भी देता है। यह देखकर आस पास के लोग काफी प्रसन्न थे।
Tags
छठ पूजा