मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर....
संविधान दिवस के अवसर पर संविधान बचाने का सपा के लोगो ने लिया संकल्प
आज कुशीनगर जिले के सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी जिला इकाई कुशीनगर द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पडरौना पर दिन के 11 बजे पार्टी के जिला अध्यक्ष मु0 शुकरूल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में एक4कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे आज संविधान दिवस के इस अवसर पर सभी साथियों ने संविधान बचाने व उसके अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया और सभी वक्ताओं ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा भी किया भारत का संविधान भारतीय लोकतंत्र के संरचना का एक आधारशिला है दुनिया का सबसे बड़ा और समावेशी संविधान भारत का संविधान है जिसमें न्याय स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व के साथ-साथ हर नागरिक के लिए अधिकार और कर्तव्य की व्यवस्था है।संविधान एक तरफ जहां व्यक्ति के अधिकार को निर्धारित करता है वहीं दूसरी तरफ उसके कर्तव्यों का भी बोध कराता है आज वर्तमान स्थिति में देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो संविधान विरोधी कार्य करने का कार्य कम कर रही है नए संसद भवन मे सिंगोल की स्थापना कर भाजपा ने अपना चेहरा साफ कर दिया है यह सिंगोल जो राज दंड का प्रतीक है इसकी स्थापना से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे अच्छे संविधान को बदलना चाहती है देश में आरक्षण नागरिकों के अधिकार को आए दिन खत्म किया जा रहा है ऐसी स्थिति में देश में संविधान के7 प्रति आम जनता में काफी संदेह पैदा हो गया है । समाजवादी पार्टी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के द्वारा लिखे संविधान के साथ है समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज संविधान बचाने के लिए संकल्पित है उनके निर्देश के क्रम में आज पार्टी के जिला कार्यालय पर सभी समाजवादी साथियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए इसके लिए हर कुर्बानी देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष मोहम्मद शुकरूल्लाह अंसारी के साथ-साथ राजेंद्र यादव उर्फ मुन्ना शाहिद लारी कैसर ज़माल टीटू वाज़िद अली विवेक ओझा राम लखन यादव आजम अंसारी राम प्रताप कुशवाहा मुन्ना अंसारी विधानसभा अध्यक्ष गण क्रमशः निठुरी राजभर श्री राजेंद्र पाल, श्री ओम प्रकाश यादव, दाउद अली , असफाक अहमद ,करन चौहान आदि ने संबोधित किया तथा संचालन कैसर ज़माल टीटू ने किया।