जमीयत उलमा कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक में जिले में एकता और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

जमीयत उलमा कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक में जिले में एकता और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

कुशीनगर जमीयत उलमा कुशीनगर की सभी यूनिटों और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मदरसा तहफ्फुज़ुल कुरान, ढोलहा बाजार में संपन्न हुई। इसमें कुशीनगर जिले की सभी छह तहसीलों से जमीयत के पदाधिकारियों और विशेष सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक की शुरुआत कारी अबू शहमा की तिलावत-ए-कुरान से हुई, इसके बाद मौलाना कुतुबुद्दीन साहब ने नात पेश की। जमीयत के अध्यक्ष मुफ्ती सईद अहमद ने बैठक का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए एजेंडा पढ़कर सुनाया।

बैठक में मुख्य रूप से आपसी एकता, प्रेम और देश में शांति का माहौल बनाए रखने पर चर्चा हुई। जमीयत को जिले के कोने-कोने तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के तरीकों पर सुझाव दिए गए। इस दौरान सभी तहसीलों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए कि जमीयत का संदेश लोगों तक कैसे बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकता है।

मुफ्ती सईद अहमद ने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के कई सुझाव प्रस्तुत किए और उपस्थित सदस्यों से महत्वपूर्ण राय मांगी। जमीयत के सरपरस्त मौलाना रहमतुल्लाह कासमी ने जमीयत के संघर्षों का उल्लेख करते हुए अपील की कि आपसी मतभेदों को खत्म कर संगठन की ताकत को एकजुट किया जाए।

इस बैठक में पतरौना तहसील से मौलाना अब्दुल कुद्दूस और मौलाना वहीदुज्जमा, हाटा से कारी खैरुज्जमा, मौलाना मुस्लिम, मौलाना शमीम अहमद, खड्डा से मौलाना मुफ्ती तबरेज़ अहमद, मौलाना रियाजुद्दीन अहमद, मौलाना अमानुल्लाह, कसिया से मौलाना इलियास नुमानी, कप्तानगंज से मौलाना शमशेर अहमद, और तमकुही से मौलाना सद्दाम हुसैन नदवी अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। जिले के सभी प्रमुख उलेमा की उपस्थिति ने बैठक को और भी खास बना दिया।

इस बैठक का उद्देश्य जिले में जमीयत को सशक्त और संगठित करना तथा सामुदायिक एकता और शांति का माहौल बनाए रखना था।

Post a Comment

Previous Post Next Post