बना बनाया ग्रामसभा के खडंजा को उखाड़ने वाले प्रधान पर कब होगी कार्रवाई.. पीड़िता
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर डीपीआरओ ने नही किया कार्रवाई
मु0 उमर अंसारी संवाददाता..
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड दुदही क्षेत्र के एक गांव में प्रधान द्वाराहुए खड़ंजा उखाड़ने का वीडियो एक पीड़ित को बनाना महंगा पड़ गया जिसमे प्रधान द्वारा पीड़ित की जमकर पिटाई किया गया जिस मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायती पत्र दिया था जिस जिस मामले में जिलाधिकारी कुशीनगर के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने मामले का जांच किया और कार्रवाई के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में रह गया आज तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुआ अगर कार्रवाई हुआ तो केवल पुलिस के द्वारा मार पीट के मामले में कार्रवाई किया गया आज भी मामला ठंडे बस्ते में है जिसके बाद पीड़ित ने फिर एक प्रार्थना पत्र देकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गुहार लगाई है आइए जानते है किस गांव का है पूरा मामला ।
बतादूं कि मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड दुदही के गांव धोकरहा का है जहां की निवासिनी एक पीड़ित महिला आरती देवी पत्नी कमलेश कुशवाहा धोकरहा टोला कतरा ने अपने घर के सामने सरकारी खड़जा को ग्राम प्रधान अवधकिशोर कुशवाहा द्वारा उखड़वाने का बीते दिनों विरोध किया था जिसमे ग्राम प्रधान आग बबूला हो गया और कहने लगा कि तुम लोगों ने न तो मुझे वोट दिया है और न ही हमारे कहने पर हाथ के पंजे पर वोट दिया है इसलिए खडंजा उखड़वाया जा राहा है तुम लोगों को जो करना है जाओ कर लेना सरकारी खांजा उजाड़ने का विडियो और फोटो भी है जिसमे पीड़ित महिला ने अपने मोबाईल से वीडियो बना ली और फोटो बना लिया जिसमें चकबंदी द्वारा मामले का सर्वे भी किया गया है उत्स सरकारी खडंजा का जो चकबंदी आफिस से फोटो लेकर उसको भी संग्लन किया गया है इसके पूर्व भी इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया था जिसमे जिलाधिकारी द्वारा सज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने कुशीनगर को जांच के लिए भेजा लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ उल्टे ग्राम प्रधान व उसके सहयोगियो द्वारा पीड़ित महिला तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी का पीड़ित ने आरोप लगाया है जिसके सम्बन्ध में एक मामला थाना बरवा पट्टी में भी पीड़ित के तरफ़ से मुक़दमा दर्ज है इस मामले मे ग्राम प्रधान द्वारा कहा जा रहा है कि हम तुम लोगो को गांव से उजाड़ देंगे तुम लोग हमारे कहे अनुसार हमे और हाथ के पंजे पर वोट क्यो नहीं दिये कोई कार्यवाही ग्राम प्रधान के खिलाफ ब्लाक से या जिलाधिकारी के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा और न ही खडंजा उखाड़ने व सरकारी रास्ता को अवरुद करने के सम्बंध मे कुशीनगर प्रशासन द्वारा ही कोई ठोस कदम उठाया गया है हम प्रार्थिनी थक-हार कर पुनः आपके शरण में आई हुं जिसमे उचित कानूनी कार्यवाही किया जाना न्यायसंगत होगा इसी मामले में पीड़ित ने ये भी कहा कि प्रार्थिनी के घर के सामने सरकारी खडंजा उखाड़ने व उसका गवन करने के मामले में जांच करवा कर कार्रवाई की मांग की है..इस मामले में पीड़ित ने पूर्व में एसडीएम तमकुहीराज, जिलाधिकारी कुशीनगर,जिला पंचायत राज अधिकारी कुशीनगर,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाते हुए जांच कर कर्रवाई की फिर मांग की है ।
Tags
कार्रवाई की मांग