सरसो का तेल और साईकिल चुराने वाला युवक चढा कोतवाली पुलिस के हत्थे
उपेंदर कुशवाहा संवाददाता.....
पडरौना,कुशीनगर । कोतवाली पडरौना की पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से एक चोरी की साइकिल 10 लीटर सरसों का तेल और नगद 1600 सौ रुपए बरामद की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिधुआ बाजार में बीते दिनो साइकिल चोरी और सेड को तोड़कर एक किराना स्टोर के दुकान से सरसों का तेल आदि नगद चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे में शामिल वांछित और वाराटी अभियुक्त फरार चल रहा था। इस मामले में कोतवाली पडरौना की सिधुवा चौकी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार राय की तरफ से अभियोग पंजीकृत कर वांछित वाराटी चोर युवक के तलाश में जुटे हुए थे कि पुलिस के हफ्ते परवेज आलम पुत्र अफरोज निवासी जंगल बनबीरपुर शेखटोलिया निवासी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद वाछित और वारंटी युवक अफरोज ने अपना जुर्म कबूल है,पुलिस ने इसके पास से 10 लीटर सरसों का तेल एक चोरी की साइकिल और 1600 सौ नगर रुपए बरामद की है । बरामदऔर गिरफ्तारी के बाद परवेज को जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक सिंह, हेड कांस्टेबल रामलाल यादव, कॉन्स्टेबल हरिराम यादव और विशाल सिंह शामिल थे।
Tags
चोर गिरफ्तार