जिम्मेदारों के लापरवाही से घोटाले की भेंट चढ़ सकती है गांव की आरआरसी सेंटर

जिम्मेदारों के लापरवाही से घोटाले की भेंट चढ़ सकती है गांव की आरआरसी सेंटर 

संवाददाता मु0 उमर अंसारी....
भारत के प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक स्वच्छ भारत अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में उस अभियान के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही है और लगभग हर ग्राम पंचायत को इस योजना के तहत बड़े पैमाने पर बजट भी भेजे है वर्षो पूर्व इस योजना के तहत हर घर सौचालय का निर्माण हुआ जो अधिकारियो के लापरवाही के कारण घोटाले की भेंट चढ़ी लेकिन वर्तमान समय में उक्त योजना के तहत ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर बनाए जा रहे है जिससे ग्राम पंचायत को उससे कई फायदे भी है लेकिन कुशीनगर जिले के एक विकास खण्ड क्षेत्र में एक ऐसा गांव जहां आरआरसी सेंटर के नाम से पैसा तो निकाल दिया गया लेकिन बजट के हिसाब से काम शून्य है सूत्र ये भी बताते है कि गांव के प्रधान सचिव के मिली भगत से बिना कंट्रकशन इंजीनियर के अप्रूवल के धड़ाधड़ लगभग 9 लाख 50 हज़ार के करीब बजट निकाले गए है अगर आप मौका देखेंगे तो मौके पर 12*12 का एक चौहद्दी बना कर चार पिलर खड़ा कर दिया गया और जिम्मेदारों के आंख में धूल झोंके गए है ।
      मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड पड़रौना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग का है जहां ग्रामसभा का विकास भगवान भरोसे है गांव में भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत आरआरसी सेंटर का निमार्ण हो रहा है सूत्र बताते है जहां बिना पंचायती राज के जेई के जानकारी के ग्रामप्रधान और सचिव के मिली भगत से उक्त गांव में अबतक लगभग 9 लाख 50 हजार रुपया निकाल लिया गया है और मौके पर काम शून्य है इतना ही नहीं गांव के जिस पोखरे पर आरआरसी सेंटर का निर्माण हो रहा है उसी के बगल में सर्वजनिक सौचलय भी बना हुआ है जो वर्षो पुराना है अभी उसका भवन बाहर से देखेंगे तो बहुत ठीक है अंदर भगवान जाने लेकिन उसके भी मरम्मत के लिए बजट उठा लिए गए है और बाहर से ताला लगा हुआ है इस मामले में खबर लिखने के एक दीन पूर्व जिम्मेदारों को जानकारी दिया गया लेकिन अबतक मामले का संज्ञान तक नहीं लिया गया जबकि सही मायने में अगर अधिकारी मौके का निरीक्षण कर ले तो ग्राम प्रधान और सचिव पर कार्रवाई तय है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post