महिला बिट के साथ पुलिस अधीक्षक का समीक्षा बैठक
मु0 उमर अंसारी संवादाता....
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आज महिला थाना प्रभारी व जनपद के समस्त थानें के म0नि0/म0उ0नि0/महिला बीट अधिकारी के साथ महिला बीट प्रणाली को और सुदृढ बनाने को लेकर समीक्षा बैठक/गोष्ठी कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बतादूं कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुसार आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा आज पुलिस कार्यालय के सभागार में महिला थाना प्रभारी व जनपद के समस्त थानें के म0नि0/म0उ0नि0/महिला बीट अधिकारी के साथ महिला बीट प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने के संबंध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला अपराध की समस्त घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए थानो पर नियुक्त महिला बीट पुलिस कर्मियों को नियमित बीट में भ्रमण करने, एंटी रोमियों टीम को भीड़-भाड़ वाले स्थान/स्कूल/कॉलेज के पास भ्रमणशील रहने व म0नि0/म0उ0नि0 द्वारा की जा रही विवेचना की समीक्षा किया गया बाकी अन्य तमाम समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Tags
बैठक