वनक्षेत्राधिकारी के अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान
सेवरही के शिवाघाट पर स्वच्छता अभियान के साथ हुआ पौधारोपण
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
कुशीनगर ज़िले के तमकुही रेंज अंतर्गत सेवरही के शिवाघाट बांसी नदी के तट पर घाट की सफाई की गई एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गंगा शपथ दिलाई गई।
शुक्रवार को नगर पंचायत सेवरही के सटे बांसी नदी के तट पर स्थित शिवाघाट पर वनविभाग द्वारा स्वच्छता अभियान तथा पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सेवरही प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वही जिला गंगा समिति कुशीनगर/सामाजिक वानिकी प्रभाग कुशीनगर के बैनर तले गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के स्वच्छ निर्मल एवं अविरल बनाने हेतु लोगो मे जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु रैली निकाली गयी। इस दौरान बच्चों के बीच क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के स्वच्छ निर्मल एवं अविरल बनाने हेतु लोगो मे जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु रैली निकाली गयी।
इस दौरान मुख्य रूप से वनक्षेत्राधिकारी हरकेश नायक, मक्खन जायसवाल,
हरिकेश बहादुर नायक रेंजर तमकुही, रमेश गुप्ता वनदरोगा, नंद राव वन दरोगा, संजय सिंह वनरक्षक राकेश कुमार, राजकिशोर मिश्रा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
पौधरोपण