ग्राम सभा में खलियान की जमीन पर से दबंग द्वारा किए गए अवैध कब्जे के हटाने के लिए प्रधान ने दिया ज्ञापन पत्र
तहसील प्रशासन की दिखी अभी तक लापरवाही कई बार प्रार्थना पत्र के बाद भी क्यू नही हुआ अवैध कब्जे से खलिहान खाली
सरकार की आदेश के बाद भी अवैध कब्जे को लेकर इतना चुप्पी क्यों तहसील प्रशासन द्वारा
मु0 उमर अंसारी संवादाता....
कप्तानगंज तहसील विकास खण्ड रामकोला के ग्रामसभा दिउलिया मनिया छपरा के वर्तमान समय में ग्राम प्रधान उर्मिला देवी पत्नी मिथिलेश गिरी है। ग्राम सभा में खलिहान की जमीन जिस पर ग्राम सभा के कुछ दबंग किस्म के लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए है। जो सम्पूर्ण तहसील दिवस पत्र दी थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नजर नहीं आई, ग्राम सभा की जमीन में खलियान पर कब्जे हटाने के लिए आराजी संख्या निम्न है। 236 व 408 ,498 ,618 व 1079 व 1319 व 1443 व 1687 व 1864 ,2131,2186,2191 है। कुल रकबा 1.822 हेक्टेयर का दर्ज किए हुए हैं, जसको खाली कराने हेतु कई बार तहसील दिवस व थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं। जिस पर अब तक कोई भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है ,लेखपाल और रा०नि० मौके पर कोई कार्यवाही नहीं किए हुए हैं। ऐसी स्थित में के ग्रामवासी की जमीन को उक्त दिए गए अराजियत संख्या से अवैध कब्जे को राजस्व विभाग द्वारा टीम बनाकर हटाने के लिए तहसील परिसर में संज्ञानित अधिकारी को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
Tags
अवैध कब्ज़ा