गौशाला की चकाचौंध व्यवस्था देख मंत्री ने की चेयरमैन तारीफ

गौशाला की चकाचौंध व्यवस्था देख मंत्री ने की चेयरमैन तारीफ 

मु0 उमर अंसारी संवादाता....
कुशीनगर । जिले के प्रभारी मंत्री व सूबे के खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि गौ की सेवा ईश्वरीय सेवा के समान है। भारतीय सनातन संस्कृति में गाय का स्थान सर्वोच्च है और उसे माँ का दर्जा प्राप्त है। 
प्रभारी मंत्री शुक्रवार को पडरौना नगरपालिका क्षेत्र के बकुलहा स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर रहे थे। गाय के दूध को अमृत समान बताते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि गाय की दूध मे वह सभी पौष्टिक तत्व पाया जाता है जो माँ की दूध मे मिलता है। मंत्री ने उच्च गुणवत्ता व बेहतरीन नक्शे के साथ कान्हा गौशाला के निर्माण और रखरखाव के लिए  नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की प्रशंसा भी की। कहना ना होगा कि  सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल कान्हा गौशाला योजना का उद्देश्य राज्य में बेसहारा एवं निराश्रित पशुओं को आश्रय स्थल प्रदान करना था। इसके पूर्व  मंत्री श्री शर्मा ने गौ माँ का पूजन कर गायों को चारा भी खिलाया और   गौशाला परिसर में पौधरोपण किया। 
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय कुशीनगर के विधायक पंचानंद पाठक, सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल एडीएम वैभव मिश्रा, सीडीओ गुंजन दृवेदी, एसडीएम व्यास नारायण, ईओ संतराम सरोज, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के अलावा हरेराम गुप्ता अशोक टिबरेवाल अरुण टिबरेवाल संजय मरोदीया भुवनेश्वर त्रिपाठी पीयूष सर्राफ देवेश मिश्रा विष्णु जायसवाल दीनबंधु मद्धेशिया अंजय गुप्ता अर्जुन जायसवाल ब्रजेश शर्मा सुनील चौहान सोनु कुशवाहा छोटेलाल अभय मरोदिया भास्कर शर्मा नीरज मिश्रा आलोक विश्वकर्मा राजेस जायसवाल संतोष चौहान शिव मद्धेशिया  ललित जायसवाल धर्मेंद्र मद्धेशिया राजेश कुशवाहा  मंथन सिंह अमर शर्मा मानस मिश्रा अनिल कुमार महेंद्र चौधरी के अलावा नगरपालिका के अन्य कर्मचारियों सहित आमजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post