कूटरचित कागजात बना कर फर्जी तरीके से एमडीएम का पैसा गमन का आरोप ।
शिकायतकर्ता ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गमन के मामले में जांच कर कार्रवाई का आरोप ।
मु.उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर......
कुशीनगर जिले में एक मदरसा ऐसा है जो वर्षो से विवादित है उक्त मदरसे में कभी प्रधानाचार्य के पद को लेकर विवाद हुआ तो कभी प्रबंधक के पद को लेकर विवाद हुआ है लेकिन उसी मदरसे का एक नया मामला खुल कर सामने आया है जहां के मदरसा कमेटी के एक सदस्य ने खुद मदरसे के कमेटी पर आरोप लगाते हुए कुशीनगर जिलाधिकारी,मदरसा रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश लखनऊ ,निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र देकर 15 लाख रुपया व बच्चो का आगंतुक रजिस्टर पर गलत नाम दर्शा कर गलत उपभोक बना कर कनवर्जन काष्ट का पैसा एमडीएम के खाते से लगभग 12 लाख रुपया सरकारी धन आहरित करा कर गमन का आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच करवा कर कार्रवाई की मांग किए है ।
दर असल मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड पड़रौना क्षेत्र के मदरसा फैजुल उलूम सोसाइटी जमालपुर का है जहां कमेटी के सदस्य जमील अहमद नमक व्यक्ति ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जनपद कुशीनगर को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया था प्रार्थना पत्र के माध्यम से कहा की मदरसा फैजुल उलूम सोसायटी G 25101 जमालपुर पडरौना का तथाकथित कमेटी के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता जमील द्वारा मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित याचिका सं० 17178/2018 द्वारा दिनांक 14.05.2018 को स्थगन आदेश पारित है। उक्त आदेश आज भी प्रभावी है उसके बाद भी कलामुद्दीन अहमद पुत्र नामदार अहमद मोहल्ला जमालपुर पडरौना द्वारा उपरोक्त आदेश/तथ्यों को छुपाकर मदरसा प्रधानाचार्य को मिलाकर कूटरचित पत्र तैयार कर उक्त स्थगित कमेटी का निर्वाचन की कार्यवाही दिनांक 09.05.2022 व दिनांक 30.10.2022 को दर्शाकर उक्त कार्यवाही पर बतौर प्रबन्धक हस्ताक्षर बनाकर मुख्य मुख्य कार्यालयों में पत्र प्रेषित कर प्रधानाचार्य की मिलीभगत से मदरसा व मस्जिद के नाम पर चन्दा वसूल कराकर संस्था/मदरसा का तकरीबन 15 लाख रूपया व बच्चों का आगन्तुक रजिस्टर पर गलत नाम दर्शा कर गलत उपभोग बनाकर कनवर्जन कास्ट का पैसा एम०डी०एम० के खाते से लगभग 12 लाख रूपया सरकारी धन आहरित कराकर गबन किया गया है। उक्त मदरसे का कस्टोडियन एवं आहरण वितरण अधिकारी है इनकी मिलीभगत से संस्था की लाखों की क्षति एवं पठन पाठन प्रभावित हुआ है इन्ही सब मामलो में शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है ।
Tags
आरोप