विद्यालय प्र०समिति पर धन बंदरबांट का आरोप

विद्यालय प्र०समिति पर धन बंदरबांट का आरोप

पूर्व एमएलसी के निधि से भवन निर्माण हेतु खारिज हुई थी धन

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर जिला.....
तमकुही तहसील क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग में संचालित है विद्यालय

कुशीनगर।प्रदेश में डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को खत्म करने के लिए चाहें कितनी भी बुलडोजर का प्रयोग कर ले बावजूद भ्रष्टाचार जीरों प्वाइंट पर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।सनद रहें की शनिवार के दिन  तमकुही राज तहसील क्षेत्र के गांव पुरैना कटेया निवासी विनोद गोड़ आदि लोगों ने विद्यालय गेट के सम्मुख प्रदर्शन की।उसके पूर्व प्रार्थी विनोद गोड़ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर एक लिखित शिकायती पत्र सौप बिहार बुजुर्ग में संचालित आदर्श सेवा विद्यापीठ लघु माध्यमिक विद्यालय बिहार बुजुर्ग तमकुही राज के प्रबंध समिति पर सरकारी धन का बंदरबांट व दुरूपयोग करने का गम्भीर आरोप लगाया है।प्रार्थी ने मुख्यमंत्री को दिए शिकायत पत्र में लिखा है की निवर्तमान विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्या के निधि से उक्त विद्यालय के भवन व बरामदा निर्माण हेतु शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के अनुसार दो किस्तों में कुल16लाख मिले थे।विद्यालय के प्रबंधक समिति उक्त धन का गाईड लाईन के विपरीत व मनमानी तरिके से पैसे का दुरूपयोग कर निजी हितों में खर्च कर लिए है।जवकि भवन का बरामदा निर्माण में मानक की अनदेखी की गई हैं।
प्रार्थी ने उक्त प्रार्थना पत्र में उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है।तो वही उक्त प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी से पूछे जाने पर बताया की मामला संज्ञान में है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post