मच्छली पकड़ने गए चार मछुवारे फंसे नदी बीच
नदी किनारे स्थिति मन्दिर का पुजारी ने पुलिस को दिया जानकारी
चारों मछुवारों को पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने निकाला सुरक्षित
मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर.....
खड्डा,कुशीनगर। में देर शाम एक बड़ी घटना होते होते बच गई। खड्डा थानाक्षेत्र के गंडक नदी से लकड़ी निकाल रहे मछुआरों की नाव नदी की बीच धारा में फंस गई जिससे नाव पर सवार चार लोग नदी की तेज बहाव में बहने लगे।चारो लोग तैर कर पनियहवा पुल के पाए (खंभा) पर किसी तरह पहुंच गए। लेकिन तेज बहाव होने के कारण नदी से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही थी। देर शाम होने के कारण कोई दिखाई भी नहीं दे रहा था जिससे सहायता मांगी जाय।इसके बाद नदी की बीच धारा में बने पुल पाए पर शरण लिए हुए मछुआरों ने एक साथ चिल्लाना शुरू कर दिया। पनियहवा पुल के पास बने मंदिर के पुजारी ने आवाज सुनकर खड्डा थाने की पुलिस को सूचित किया।चार लोगों के नदी में फंसे होने की सूचना से हड़कंप मच गया आनन फानन में खड्डा एसडीएम सहित पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सालिगपुर चौकी पर तैनात शशिकेश गोस्वामी और ज्ञान प्रकाश यादव नाम के दो सिपाहियों ने साहस का परिचय देते हुए रस्सी की मदद से नदी के बीच धारा में पुल के पाए पर फंसे चारों लोगों को एक एककर बाहर निकाला।गनीमत यह रही कि गंडक नदी का जलस्तर कम है नहीं पुल का पाया भी चारों की जान नहीं बचा पाता।नदी से निकाले गए लोगों की पहचान शैलेश, लोहा साहनी , राजकुमार और भुआली के रूप में हुई है।सभी पड़ोसी प्रांत बिहार के रहने वाले हीं। सभी डोंगी (छोटी नाव ) के सहारे गंडक नदी से लकड़ी निकालने में लगे हुए थे। नदी के तेज बहाव के कारण नाव पुल के खंभे से टकरा गई जिससे सभी नाव पलट गई और चारों पानी में गिर गए।किसी तरह से तैरकर चारो पनियहवा पुल के खंभे पर पहुंचे गए और खंभे पर चढ़कर अपनी जान बचाई।एसडीएम खड्डा ऋषभ पुंढीर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल खड्डा पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए जिसके बाद सभी को सुरक्षित रूप से नदी के बाहर निकाल लिया गया है।
Tags
नदी में फसे मछुवारे