ज़मीनी विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

ज़मीनी विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

मु.उमर अंसारी संवादाता
कुशीनगर....
कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के लेहनी द्वितीय गांव में बिती रात पट्टीदारों ने 22 वर्षीय युवक शिव कुमार राजभर पुत्र बिरजू राजभर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

मंगलवार की देर रात शिव कुमार गांव के समीप एक दुकान पर बैठ कर मोबाइल चला रहा था। तभी पट्टीदार वहां आए और उसके पेट में चाकू मार दिया। आसपास के लोग व परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सुकरौली ले गए जहां हालत नाजुक देख शिव कुमार को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मेडिकल कालेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार दशक पूर्व युवक के बाबा की भी इसी जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक की जमीन पर पट्टीदारों ने कब्जा कर लिया था। प्रशासन ने कुछ दिन पहले युवक को जमीन पर कब्जा दिलाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post