बच्चों के साथ पौधारोपण कर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पौधों के सरंक्षण का दिया संदेश

बच्चों के साथ पौधारोपण कर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पौधों के सरंक्षण का दिया संदेश

विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया  पौधारोपण
 
मु.उमर अंसारी संवाददाता....
पड़रौना I रघुनंदन चिल्ड्रेन एकेडमी में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया 
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुआ नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनीष जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण दूषित होने से क्या नुकसान होता है वृक्षारोपण करने से क्या लाभ होता है मनुष्य के जीवन में शुद्ध पर्यावरण व शुद्ध हवा होना बहुत ही आवश्यक होता है पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल आदि देते हैं, हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए परिवार के किसी भी सदस्य के जन्मदिन व अन्य सुभ अवसर पर पेड़ लगाने का पुण्य कार्य अवश्य करें, अपने संबोधन में उन्होंने पीपल के पेड़ के महत्व का भी जिक्र किया तथा अंत में सभी बच्चों को पेड़- पौधों की देखभाल के गुर सिखाए.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रघुनंदन चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रधानाचार्य  ईश्वर चंद चौरसिया,पन्नलाल दीक्षित, अनूप दीक्षित, अमितेश दीक्षित, हिमांशु दीक्षित, संदीप मिश्र,नीरज गुप्ता,रिया गुप्ता रीमा सिंह सोनी शर्मा कविता गुप्ता सहित संजय सिंघल मनोज जायसवाल मंथन सिंह मनीष सिंह  धोनी गोंड,अंशु , यशपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post