मु.उमर अंसारी संवाददाता....
आज जनपद कुशीनगर के दिवानी न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा वन स्टाॅप सेन्टर सखी का आैचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा की यहां की व्यवस्था, साफ-सफार्इ, खान-पान, पेयजल की व्यवस्था सबकुछ सही-सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कोई खामी नहीं पायी गयी। निरीक्षण में श्रीमती रीता यादव सेन्टर मैनेजर, श्रीमती चन्दा सिंह पैरामेडिकल नर्स, श्रीमती पुष्पा राय महिला चौकी इंचार्ज, श्रीमती मालती देवी महिला होमगार्ड व श्रीमती शीला उपस्थित मिलीं। अपर जिला जज/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने एलएडीसी की सहायक श्रीमती कमर जहाँ के साथ वन स्टाॅप सेन्टर के बैरक का मुआयना किया गया, जिसमें तीन पीड़िताएें मिली जिसमे त्रिपाठी ने पीड़िताआें से बातचीत की उनके बारे में हाल जाना निरीक्षण के दौरान कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के कर्मचारीगण विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, रविन्द्र नाथ आदि उपस्थित रहे।