तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरा घाट सहित एपी तटबन्ध का किया स्थलीय निरीक्षण

एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा

तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरा घाट सहित एपी तटबन्ध का किया स्थलीय निरीक्षण

मु0 उमर अंसारी संवाददाता...
सेवरही। कुशीनगर...तहसील क्षेत्र के एपी तटबन्ध से सटे बाढ़ प्रभावित गांव का उपजिलाधिकारी तमकुहीराज द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बंधे की सुरक्षा कराये जाने का आश्वासन दिया गया।
 मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तमकुहीराज तहसील के उपजिलाधिकारी विकास चंद्र द्वारा अपने मातहतों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने बंधे की सुरक्षा के नियमित बाढ़ खंड अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेने के उपरांत ग्रामीणों को तटबंध के सुरक्षा के साथ ही हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा बंधे की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 
 इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेवरही डॉक्टर उदय नारायण गुप्ता, राकेश यादव, प्रदीप यादव, परमानंद गुप्ता, रघुनाथ यादव, गोपी यादव, विपिन यादव, परमेश्वर निषाद, रामधनी सिंह आदि सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post