श्रीलंका बुद्ध विहार कुशीनगर में हुआ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

श्रीलंका बुद्ध विहार कुशीनगर में हुआ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

भंते नंदरत्न महाथेरो के जन्मदिवस के अवसर पर आयुष होमियोपैथिक एसोसिएशन ने लगाया नि:शुल्क शिविर

मु0 उमर अंसारी संवाददाता...
आयुष होमियोपैथिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया कुशीनगर के द्वारा आज श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रभारी भंते डा. नंदरत्न के जन्मदिन के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । शिविर का उद्घाटन भिक्षु संघ के अध्यक्ष परम पूज्य अग्गमहापंडित एबी ज्ञानेश्वर के द्वारा पूजा करके किया गया । इस अवसर पर भंते नंदरत्न,  भंते महेन्द्र , भंते अशोक , भंते आलोक , भंते मनमोहन साहित भिक्षु संघ मौजूद रहा । इसके बाद आस पास के गावों से आये 170 मरीजों का निशुल्क जाँच कर दवा दिया गया । शिविर के समापन के समय भंते नंदरत्न महाथेरो व चन्द्रिका प्रसाद महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेन्द्र कुशवाहा जी के द्वारा सभी चिकित्सकों को "चिकित्सा सेवा रत्न सम्मान 2024" देकर सम्मानित किया गया । सेवा देने वाले चिकित्सकों में देवरिया से डा. आर ए कुशवाहा , पडरौना से डा. अभ्युदय कुमार , डा. पूजा मौर्या,  डा. अरुण कुमार तिवारी , डा. शिब्बू अंसारी , परसौनी के डा. अनिल कुमार कुशवाहा, तमकुहा से डा. मुकेश कुमार कुशवाहा , फार्मासिस्ट , सुदर्शन मौर्य , हरिद्वार कुशवाहा आदि रहे । इस अवसर पर मनीष कुशवाहा,  कृष्णा कुशवाहा , मिंटू , रामेश्वर कुशवाहा , राहुल कुशवाहा , राजाराम कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post