रक्षक बने भक्षक बच्चे की जान की परवाह किए बिना तोडवा रहे आम विडियो वाइरल

रक्षक बने भक्षक बच्चे की जान की परवाह किए बिना तोडवा रहे आम विडियो वाइरल 
विद्यालय द्वारा नाबालिग बच्चों की जान जोखिम में डाला गया

उच्च प्राथमिक विद्यालय
अमिया चौक कसया कुशीनगर

मु0 उमर अंसारी संवादाता......
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड कसया क्षेत्र का एक विडियो आज वाइरल हुआ है सूत्रों की माने तो विडियो 6 दिन पुराना बताई जारही है लेकिन सवाल ये है कि जिन परिजनों ने अपने लाल की जान मॉल की ज़िम्मेदारी सहित जिन शिक्षको के भरोसे शिक्षा ग्रहण करने लिए लिए विध्यालय भेजा है वो इन तस्वीरों में बच्चे के जान से खिलवाड़ कर रहे है तस्वीरों मे साफ तौर पर महिला स्टाफ द्वारा पूछे जानें पर स्वीकार किया गया है कि विद्यालय के जिम्मेदार प्रधानाध्यापक के साथ समस्त अध्यापकों द्वारा दो नाबालिग बच्चों से लगभग 60 फिट उपर बड़े आम के पेड़ पर चढ़ा कर उनकी जान जोखिम में डाल कर आम तोड़वाया जारहा है ।
नाबालिग बच्चों द्वारा जब उनकी उम्र पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर अपनी उम्र 17 साल बताया है  यदि जिम्मेदार ऐसे ही अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे तो बडी घटना हो सकती है और येलोग ज़िम्मेदारी भी नहीं लेते तो ऐसे में जिले के ज़िम्मेदार अधिकारियो को चाहिए कि मामले की अपने स्तर से जांच करवा कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो विद्यालय स्टाफ के लापरवाही की वजह से किसी न किसी दिन नाबालिग बच्चे के साथ बड़ी घटना हो सकती है जो जांच कर कार्रवाई का विषय है 

Post a Comment

Previous Post Next Post