प्रवासी मदद फाउंडेशन के पहल पर 8 वर्ष बाद मजदूर हो रहा वतन वापस

प्रवासी मदद फाउंडेशन के पहल पर 8 वर्ष बाद मजदूर हो रहा वतन वापस
राजन विश्कर्मा संवाददाता...।
सऊदी अरब के दमाम शहर में पिछले आठ सालो से फसे एक मजदूर की प्रवासी मदद फाउंडेशन संस्था के पहल पर  बकाये भुगतान को दिलाने के साथ वतन वापसी हो रही है।जिसको लेकर परिजनों मे खुशी की लहर है।
    नेबुआ नौरंगिया थाना के सौरहा खुर्द के  शैलेश गुप्ता 8 वर्ष पूर्व घर की माली स्थिति ठीक करने के लिए सऊदी अरब के दमाम शहर में गया था।जहां मादक पदार्थ के मामले मे उसे फसाकर जेल भेज दिया गया था।जहां से दस दिन बाद रिहा कर दिया गया था।उसके बाद से कफील ने सेलरी देना बंद कर दिया।जिसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे परेशान हो गए।उसकी वतन वापसी के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कईबार गुहार लगाया लेकिन कोई सुनवाई
 नही हुई।उसी दौरान समाज सेवी बबलू कुशवाहा व कुछ संबंधित पेपर बनवाकर प्रवासी मदद फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष बृजेश उर्फ डब्लू से मिले।जिसके बाद संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार,उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय व महासचिव विजय मद्देशिया संबंधित कागजात पाते ही पहल शूरू कर दिया।उन्होंने बताया कि  8 सालों से दमाम में फंसे शैलेश की रिहाई के लिए सुखद समाचार मिल गए है। जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भी पूरी मदद की है। सऊदी सरकार द्वारा शैलेश के एक्जिट पास पर स्टाम्प लगा दिया  गया है। शैलेश की स्थिति बहुत बुरी थीं उन्हें वहां पर कफील द्वारा बहुत प्रताणित किया गया और अब उन्हें राहत मिली है।बहुत हुई परेशानियां नियोक्ता ने शैलेश की वर्षों से वेतन देना बंद कर दिया था वहां के लेबर कोर्ट में दूतावास के मदद से मामला चल रहा था। राजदूतावास से कानूनी प्रक्रिया से लेकर हर दिक्कतों का सामना कर कानूनी कार्यवाही पूरी कर शैलेश की वतन वापसी सुनिश्चित करवाई गई है।साथ ही उन्होंने बताया कि यह संस्था खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की मुहिम चला रहे हैं।
इससे दूसरे देशों में फंसे वतन के लोगो को राहत भी मिली है अब तक यह संस्था द्वारा 140 लोगो की वतन वापसी हो चुकी हैं।वहीं शैलेश की वतन वापसी की जानकारी होने पर परिजनों मे खुशी की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post