मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
कुशीनगर जिले के दुदही विकास खण्ड में एक बार फिर मनरेगा योजना के तहत फर्जी हाजिरी लगाई गई है लोगो का मानना है कि कर्मचारियों की मिली भगत से फर्जीवड़े काम को धड़ल्ले से अंजाम दिया जारहा है जिस मनरेगा के तहत फर्जी हाजिरी का उल्लेख किया जारहा है दर असल बीते 16-04-2024 को रोजगार सेवक के द्वारा जिस साइड पर 6 सेट में एक ही सड़क पर 51 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई गई थी मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिले न ही पहले से उस सड़क पर कोई काम हुआ है तो कही न कही इस मामले में जिम्मेदारो को चाहिए की ऐसे मामलो में त्वरित जांच करवा कर कार्रवाई करनी चाहिए आइये जाने किस गाँव का है पूरा मामला।
. बतादूँ कि मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड दुदही क्षेत्र के ग्रामसभा शाहपुर उचकी पट्टी का है जहाँ 50 मजदूरो की फर्जी हाजिरी लगा दिया गया था जब मौके पर देखा गया तो एक ही साइड पर एक भी मजदूर नहीं मिले साइड का नाम देते हुए मनरेगा पोर्टल पर लिखा था कि शाहपुर उचकी पट्टी में ईदगाह से जंगल लाला छपरा सिवान की pwd सडक की दोनों पटरी पर मिट्टी भराई कार्य लेकिन मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिले इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी से हुई वार्ता के दौरान उन्होंने बताया की मामला आप के माध्यम से हमारे संज्ञान में आया है इस मामले की जांच करवाई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई किया जाएगा।
Tags
फर्जी हाजिरी