गौ तस्करो पर कुशीनगर पुलिस की गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई

गौ तस्करो पर कुशीनगर पुलिस की गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई 

थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा गौ-तस्करी करने वाले गैंग के 04 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में की गयी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.04.2024 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार व अन्य जगहो पर गोवंशी पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग के 04 अभियुक्तों 1 आमिर पुत्र राशिद सा0 ढकिया चमन थाना डेडौली जनपद अमरोहा, 2.रिजवान पुत्र इस्लाम निवासी टांडा थाना टांडा जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश, 3.शाजिद अली पुत्र जुल्फिकार निवासी गोधी थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, 4.सानेआलम पुत्र अमीन साकिन हिलाली सराय थाना नखासा जनपद संभल के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों/ गैंग सदस्यो के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अन्य जगहो से पशुओं (गाय, बैल, साड़ व बछड़ो) की गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है दिनांक- 23.12.2023 को मुखविर की सूचना पर पुलिस द्वारा इस गिरोह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 35 राशी गोवंशीय पशु व एक अदद कंटेनर बरामद किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 479/2023 धारा 307 भादवि व धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत है। गैंग आमिर उपरोक्त नें अपने अन्य सदस्यों के साथ मिल कर गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक /भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से गौ-तस्करी का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित कर लिये जिनके विरूद्ध आज थाना स्थानीय पर 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

सोशल मीडिया सेल
 जनपद कुशीनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post