एसडीएम ने खंड विकास कार्यालय सभागार में लगाई अदालत
16 मामलों में से 6 मामलों की सुनवाई कर दिया अंतरिम आदेश
कप्तानगंज के उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने बुधवार को खंड विकास कार्यालय के सभागार में कार्य दिवस में लंबित मामलों की अदालत लगाकर सुनवाई की।बुधवार के कार्य दिवस पर 16 मामले में से 6 मामले का दोनों पक्षों की सुनवाई कर अंतरिम फैसला दे दिया गया।वही 11 मामलों में अगले तिथि घोषित की गई। गौरतलब है कि,कप्तानगंज तहसील के अंतर्गत बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बीते कुछ दिनों से न्यायिक कार्यों से विरक्त चल रहे हैं।जनहित में देखते हुए कप्तानगंज के उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने विधिक रूप से बुधवार को खंड विकास कार्यालय के सभागार में आज के कार्य दिवस में लंबित मामले की सुनवाई दोपहर बाद शुरू की। इस दौरान वादकारिओ की काफी संख्या में मौजूद रहे।इस अवसर पर पत्थर नसब,जमीन के बटवारा,बेदखली आदि समेत 6 मामलों की एसडीएम ने दोनों पक्षों की सुनवाई कर फैसला सुनाया।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने बताया कि, न्यायालय में लंबित मामलों की जनहित में देखते हुए ब्लॉक सभागार में अदालत लगाई गई थी। ताकि वादकारियों को त्वरित न्याय मिल सके।
Tags
कप्तानगंज sdm