यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट मे छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट मे छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
कसया, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में मेधावियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया। महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र - छत्राओं ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। विद्यालय के चार बच्चों ने जिले में हाईस्कूल की सूची में टॉप टेन में जगह बनाई। हाईस्कूल में अदिति शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम व जनपद में सातवें स्थान पर रहीं। इसी क्रम में संदीप कुमार, सूर्यांश कुमार श्रीवास्तव, अंजली उपाध्याय 94. 5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में सातवें स्थान पर रहे। इंटर में आराधना त्रिपाठी 93.6, श्रुति शाही 90.6, नन्दनी गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया। टॉपर छात्र - छत्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद कुमार चतुर्वेदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्र - छत्राओं की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर की इण्टर परीक्षा का परिणाम 98 प्रतिशत और हाई स्कूल 97 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट गणित वर्ग में तनु मिश्रा 480/500 कुल 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान के साथ प्रदेश दसवाँ स्थान प्राप्त की है। तनु मिश्रा विद्यालय में टॉपर रही है। प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने तनु की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुष्प गुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। उपाध्याय ने उसकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसे विद्यालय की बेहतर शिक्षण माहौल का परिणाम बताया। तनु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, शिक्षकों व बड़े के आशीर्वाद तथा अपने कड़ी मेहनत को दिया। कहा कि जीवन में प्रोफेसर बनना उसकी लक्ष्य है। विद्यालय की इंटरमीडिएट जीवविज्ञान वर्ग में स्नेहलता विश्वकर्मा 457/500 कुल 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अपने वर्ग में टॉपर, कला वर्ग में कृतिका पाण्डेय 397/500 अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में टॉपर तो इंटरमीडिएट कृषि वर्ग में मुस्कान खातून 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में टॉपर रही। विद्यालय में इसके अतिरिक्त इंटरमीडिएट गणित वर्ग में सोनी जायसवाल 451/500, अहमद हसन 447/500, समीर 449/500, आशुतोष कुमार 430/500 अंक, जीवविज्ञान वर्ग में आयशा खान 432/500 अंक, कला वर्ग में श्रेया श्रीवास्तव 384/500 अंक प्राप्त किये। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में अग्रता तिवारी ने 542/600 कुल 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनी। इसकी अतिरिक्त अंकित कुमार सिंह 541/600 व खुशी यादव 513/600 अंक प्राप्त कर उतीर्ण हुए। इस दौरान सुरेश प्रसाद गुप्त, रविन्द्र राव, राजेश राय, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, प्रेम कुमार मिश्र, इस्तेफाक अहमद खान, जमीर अहमद, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, अमरजीत मिश्र, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post