विकास खण्ड दुदही के गाँव लोहर पट्टी में मनरेगा की भारी संख्या में लगी फर्जी हाजिरी

विकास खण्ड दुदही के गाँव लोहर पट्टी में मनरेगा की भारी संख्या में लगी फर्जी हाजिरी

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
Mob-9452316837
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड दुदही इन दिनों मनरेगा योजना के तहत हो रहे काम को लेकर काफ़ी चर्चा में होने के बाद भी फर्जी हाजिरी के मामले में कोई सुधार नहीं हुआ आएदिन मनरेगा योजना के तहत हो रहे मजदूरों की हाजिरी में व्यापक पैमाने पर फर्जीवडा कर जिम्मेदारो के मिली भगत से फर्जी हाजिरी लगाई जारही है जबकि भारत सरकार द्बारा चलाई जारही योजना का मुख्य मकसद था की गाँव के मजदूरों को गारंटी के साथ 100 दिन का रोजगार दिया जासके लेकिन आज इस योजना का खुलेआम दुरपयोग किया जारहा है मेरे संवाददाता द्वारा एक गाँव का रियलीटी देखा गया लेकिन जहा 96 मजदूरों की हाजिरी थी लेकिन मौके पर मात्र 7 मजदूरों ही मिले बाकि केवल कागजो तक ही मामला सिमट कर रह गया।
    बतादूँ की मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड दुदही के ग्राम पंचायत लोहर पट्टी का है जहाँ दिनांक-27.04.2024 को मनरेगा योजना के तहत काफ़ी संख्या 96  मजदूरों की हाजिरी लगाई गई थी लेकिन मौके पर बीते 24 तारीख के खबर प्रकाशन के बाद मात्र 7 मजदूरों को लगा कर कुछ काम करवा दिया गया बाकि मौके पर कुछ भी नहीं मौजूद था वही इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी व ए पी ओ डी सी मनरेगा सहित उच्च अधिकारी गण को खबर प्रकाशन कर अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सका अब देखना होगा की इस मामले में जिम्मेदार क्या कार्रवाई करते है।


Post a Comment

Previous Post Next Post