जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित।

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में वर्षा काल 2024 वृक्षारोपण हेतु वृक्षारोपण से संबंधित विभागों के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चयनित स्थलों के संबंध में आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई ।
               उक्त बैठक में वृक्षारोपण हेतु स्थल चिन्हित किये जाने के सम्बंध में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में खाली पड़ी भूमि, मेडिकल कालेज, कृषि महा विद्यालय, नई सड़को की पटरियों, ताल आदि को वरीयता के क्रम में रखी जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में पूर्वजों की स्मृति में  , बालिका वन,नंदन वन, ग्राम वन, लवकुश वन,सीता वन आदि नाम से लगवाए जाएं। उन्होंने पौधे के वेराइटी के सम्बंध में कहा कि फलदार, छायादार,व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लाभदायक हो उसे ही लगवाया जाएगा, उन्होंने  पीपल, बरगद,बेल, पाकड़,अमरूद आदि को वरीयता के क्रम में लगवाए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्व प्रथम बड़े प्लाट ही चिन्हित किये जायें ताकि उसकी घेराबंदी व पानी आदि की व्यवस्था की जा सके ,इस संबंध समस्त उप जिलाधिकारी को व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 
         जिलाधिकारी ने कहा कि पौधे कम ही लगे परंतु उसकी देखभाल आवश्यक है, इसके लिए जिस विभाग द्वारा पौधे रोपित किये जाने हैं उस विभाग द्वारा निगरानी भी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि फर्जी आंकड़ा या स्थल नही चलेगा, इस कार्य मे सभी अधिकारी गण रुचि लेकर कार्य करेंगे। 
        जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में वृक्षारोपण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज को दिए। तमकुहीराज स्थित रजवटिया में वृक्षारोपण हेतु स्थलीय निरीक्षण तथा अन्य व्यवस्थाओं हेतु उप जिलाधिकारी तमकुहीराज को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने पौधे की उपलब्धता के सम्बंध में प्रभागीय वनाधिकारी से जानकारी लेने पश्चात आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
      जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने सभी विभागों को आगमाी वृक्षारोपण कार्यक्रम को गम्भीरता से लेने तथा सभी तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण किये जाने के सख्त निर्देश दिये। 
          बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र,उप जिलाधिकारी कसया, पडरौना, तमकुहीराज, कप्तानगंज, हाटा, सहित समस्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण व समस्त विभागों के अधिकारी सहित ईओ आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post