कुशीनगर के दुदही विकास खण्ड में मनरेगा में धांधली


कुशीनगर के दुदही विकास खण्ड में मनरेगा में धांधली 

मु0 उमर अंसारी संवाफदाता.....
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड दुदही के एक गाँव में मनरेगा योजना के तहत काफ़ी संख्या में मजदूरों की हाजिरी लगाई गई है जिसमे ज़ब संवाददाता द्वारा मौके पर देखा गया तो न कोई काम हुआ है न कोई मजदूर मौके पर मौजूद था तो कही न कही जिम्मेदारो के लापरवाही का नतीजा है की मनरेगा योजना भ्रस्टाचार का भेंट चढ़ रहा है।
मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड दुदही के ग्राम पंचायत सोरहवा का है जहा एक साइड पर मनरेगा योजना के तहत कुल 70 मजदूरों की एक ही सेट में हाजिरी लगाई गई है ज़ब इस मौके का रिरियलिटी चेक किया गया तो मौके पर न कोई मजदूर था और नहीं थोड़ा भी कोई काम पहले से भी नहीं हुआ था इसमें साइड का नाम देते हुए लिखा गया है कि 
हिरा के खेत से गुलजार के बाग़ तक मिट्टी कार्य जिसमे कुल 70 मजदूरों की फर्जी हाजिरी पाई गई नहीं मौके पर पहले से कोई काम हुआ है अगर देखा जाय तो सरकार के राजस्व की कुल 16590 रूपये का एक दिन में सरकार को चुना लगाया जारहा है तो कही न कही जिम्मेदारो के लापरवाही का नतीजा है की मनरेगा योजना को इस तरह गाँव के  जिम्मेदारो के मिली भगत से इस खेल को अंजाम दिया जारहा है वही इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश किया गया लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका अब देखना होगा कि इस मामले में जिम्मेदार क्या कार्रवाई करते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post