रामकोला विकास खण्ड में सचिवों द्वारा नियम विरुद्ध किया गया काम

रामकोला विकास खण्ड में सचिवों द्वारा नियम विरुद्ध किया गया काम 

सचिव द्वारा  व्यक्तिगत खाते में लाखो रूपए भेज, सरकारी धन का बंदरबाट

मु0 उमर अंसारी संवाददाता कुशीनगर.....
सरकार गांवो में विकास कार्यों के लिए पैसे भेज रही ताकि गांवों का विकास सुदृढ़ तरीके से हो सके लेकिन विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है और जिम्मेदार सरकारी धन का बंदरबांट करने से गुरेज नहीं कर रहें हैं।

 मामला जिले के रामकोला विकास खंड के गांव सपहा का है जहां पड़ताल करने  के बाद सामने आया है कि सचिव सोमनाथ सिंह द्वारा राज्य वित्त से मेठ व ग्राम प्रधान के करीबियों के खाते में सरकारी धन भेज , मनमाने तरीके से  गोलमाल किया गया है।
 विकास खंड के सपहा में गांव के खुर्शेद को क्रमशः  चार बार में  कुल एक लाख चौतीस हजार एक सौ अड़तालिस  रूपए,आजाद खान को क्रमशः दो बार में  कुल अस्सी हजार तीन सौ चौरासी रूपए, खालिद खा को तेईस हजार चार सौ चालीस ,कमलेश को सैतीस हजार छः सौ आठ रुपए  एव इमरान को  तेईस हजार छः सौ  रूपए सचिव द्वारा इनके खातों में भेज कर निकाल लिया गया।जो नियमानुसार नहीं हैं इस तरह ग्राम पंचायत में हुए दर्जनों कार्यो का भूगतान इसी तरह अलग-अलग ग्रामीणों के बैंक खातों में किया गया हैं। इसमे सबसे बड़ी बात यह हैं की यह सभी भुगतान पंचायत सचिवो के द्वारा किया गया हैं।इससे ये साबित हो रहा की इन जिम्मेदारो द्वारा सरकारी धन का बंदरबांट जानबूझ कर किया जा रहा जब पंचायत सचिव सपहा  से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा  बताया गया ए सभी लोग मेठ है  सवाल  यह है कि  मेठ को मनरेगा के कार्यों से जोड़ा गया है तो  राज्य वित्त का पैसा उनके खाते में क्यों भेजा जा रहा है।वही इस सम्बन्ध में रामकोला बीडीओ से बात की गई तो उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है ।अब देखने वाली बात होगी की  सरकारी धन के गोलमाल के मामले पर किस तरह की  कार्रवाई होती हैं या जांच के नाम पर  इस पूरे मामले को  ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post